1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोरखपुर: आबकारी टीम ने अभियान चलाकर कच्ची शराब के अड्डों पर की बड़ी कार्रवाई

गोरखपुर: आबकारी टीम ने अभियान चलाकर कच्ची शराब के अड्डों पर की बड़ी कार्रवाई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गोरखपुर: आबकारी टीम ने अभियान चलाकर कच्ची शराब के अड्डों पर की बड़ी कार्रवाई

{ प्रदीप आनंद की रिपोर्ट }

एसएसपी गोरखपुर के निर्देश पर आबकारी टीम ने अभियान चलाकर कच्ची शराब के अड्डों पर बड़ी कार्रवाई की है। राजघाट थाना क्षेत्र के अमुरतानी ,चकरा अव्वल से अभियान के तहत 1000 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी।

आबकारी टीम ने अभियान चला कर लगभग 1000 लीटर कच्ची शराब बरामद की है और आपको बता दे कि आबकारी टीम की अभियान अभी जारी है।

इसके अलावा लॉक डाउन में कुछ व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को छूट मिलने और दुकाने खोले जाने के संबंध में आज सुबह से लोगों की जिज्ञासाओं के मद्देनजर एडीएम (वित्त एवं राजस्व) एवं प्रभारी (आपदा) राजेश कुमार सिंह से सम्पर्क किया गया।

इसके बाद उन्होंने कहा, लाक डाउन में किसी प्रकार की छूट नहीं है और न ही दुकाने खोलने की कोई छूट है।पिछले दिनों की भांति आज भी लॉक डाउन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि घरों में रहें और लॉक डाउन का पालन करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...