1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, इलाहाबाद हाई कोर्ट में क्लर्क पदों पर निकली भर्ती, बस करना होगा ये काम

सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, इलाहाबाद हाई कोर्ट में क्लर्क पदों पर निकली भर्ती, बस करना होगा ये काम

सरकारी नौकरी की चाह देख रहे युवाओं के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट बेहतरीन अवसर लेकर आया है। उच्च न्यायालय में सरकारी नौकरी का शानदार मौका है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय  ने विधि लिपिक (प्रशिक्षु) यानी लॉ क्लर्क ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, इलाहाबाद हाई कोर्ट में क्लर्क पदों पर निकली भर्ती, बस करना होगा ये काम

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

प्रयागराज: सरकारी नौकरी की चाह देख रहे युवाओं के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट बेहतरीन अवसर लेकर आया है। उच्च न्यायालय में सरकारी नौकरी का शानदार मौका है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय  ने विधि लिपिक (प्रशिक्षु) यानी लॉ क्लर्क ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in के माध्यम से पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आपको बता दें कि आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 28 अगस्त, 2021 है। यह भर्ती अभियान संगठन में 94 पदों को भरेगा। आवेदन पत्र इलाहाबाद उच्च न्यायालय और इसकी लखनऊ पीठ में खोले गए काउंटरों के लिए है।

बात करें पात्रता की तो हाई कोर्ट में विधि लिपिक (प्रशिक्षु) के पदों पर भर्ती  में किसी भी लॉ कॉलेज या मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून में तीन साल की व्यावसायिक/पांच साल की एकीकृत डिग्री हो। इसके साथ ही शर्त ये है कि ऐसे ‘कानून स्नातकों’  के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे, जिन्होंने अधिवक्ता के रूप में अभ्यास शुरू नहीं किया है या किसी अन्य पेशे या व्यवसाय/ सेवा में संलग्न नहीं हैं।

जो छात्र LLB में उपस्थित हुए हैं। अंतिम वर्ष 2020-21 की परीक्षा में भाग लेने वाले और परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार की आयु सीमा की बात करें तो वो 21 वर्ष से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

योग्य उम्मीदवारों का चयन केवल साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा, जो केवल इलाहाबाद में आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों को स्क्रीनिंग के बाद ही बुलाया जाएगा। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए कोई टीए देय  नहीं होगा। भर्ती  संबंधित अधिक विवरण के लिए उम्मीदवार इलाहाबाद उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट http://allahabadhighcourt.in/ देख सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...