1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. गर्लफ्रेंड ने अपने पार्टनर के प्राइवेट पार्ट को काटकर टॉयलेट में बहाया, बताई ये वजह

गर्लफ्रेंड ने अपने पार्टनर के प्राइवेट पार्ट को काटकर टॉयलेट में बहाया, बताई ये वजह

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गर्लफ्रेंड ने अपने पार्टनर के प्राइवेट पार्ट को काटकर टॉयलेट में बहाया, बताई ये वजह

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: ताइवान से एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी दंग रह जायेंगे। यहां एक महिला मे अपने बॉयफ्रेंड के प्राइवेट पार्ट को केवल इसलिए काट कर कमोड में बहा दिया,क्योंकि उसको दूसरी गर्लफ्रेंड का शक हो गया था। महिला को लगा कि उसका बॉयफ्रेंड उसके साथ चीटिंग कर रहा है। युवक का नाम हुवांग है, इसकी उम्र 52 साल है। हुवांग को तीन बच्चे भी हैं।

हुवांग जब सो रहा था, तब उसकी गर्लफ्रेंड ने उसके साथ इस खतरनाक घटना को अंजाम दिया। एक रिपोर्ट की मानें तो हुवांग और उनकी गर्लफ्रेंड फुंग दोनो अपने-अपने पार्टनर के साथ तलाक ले चुके थे। महिला की उम्र 40 साल है। महिला हुवांग पिछले 10 महीनों से साथ रह रहे हैं और उसने अपनी पिछली शादी से ताइवान की सिटिजनशिप भी ले रखी है।

इस मामले में कपल के पड़ोसियों ने बताया कि वो अक्सर बहस करते रहते थे। हुवांग एक ताओ श्राइन चलाता है और उसकी कुछ महिला दोस्त भी हैं। इनमें से वो कुछ महिलाओं के काफी करीब है। इसी के कारण उसकी गर्लफ्रेंड काफी परेशान रहती थी और उनके बीच झगड़े होते थे।

52 साल का हुवांग ताइवान में रहता है। वो चिकन नूडल्स खाकर और वाइन पीकर सोने चला गया था। लेकिन जब वो उठा तो उसे बहुत तेज दर्द हो रहा था इसके साथ ही उसके प्राइवेट पार्ट का कुछ हिस्सा भी गायब था। वहां के लोगो ने बताया कि ये व्यक्ति भयानक हादसे के बाद भी चल रहा था।

उन्होने आगे बताया कि हुवांग को बहुत ज्यादा ब्लीडिंग हो रही थी और उसे पास ही के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने बताया कि इस व्यक्ति के प्राइवेट पार्ट का डेढ़ सेंटीमीटर हिस्सा काट दिया गया है। इसके अलावा उनके शरीर के बाकी सभी अंग सुरक्षित हैं।

आपको बता दें कि हुवांग की गर्लफ्रेंड ने किचन वाली कैंची से अपने बॉयफ्रेंड के प्राइवेट पार्ट को काट दिया था। इसके बाद वो आधी रात को पुलिस स्टेशन चली गई थी और पूरी घटना के बारे में बताया था। फुंग ने ये भी कहा कि उसने अपने बॉयफ्रेंड के प्राइवेट पार्ट को इसलिए फ्लश किया ताकि वो रीअटैचमेंट सर्जरी से उसे फिर ना जोड़ पाए।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...