{ प्रवीण अरोड़ा की रिपोर्ट }
लोनी थाना क्षेत्र की कॉलोनी में शराबी युवक द्वारा तलवार मार कर घायल करने की एक वीडियो सोशल मीडिया पर चल रही है जिसको लेकर बताया जा रहा है कि यह युवक लोनी थाना क्षेत्र की सरला कुंज कॉलोनी का है।
जिसका नाम प्रमोद है जो कि मौजूदा सभासद विनोद नगर का भाई है जिसने शराब के नशे में युवक पर तलवार से हमला किया था जिसको डॉक्टर ने रेफर कर दिया है।
लोनी पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर तलवार बरामद कर ली है, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आप आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया गया।
इसके बाद अभी युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है वहीं क्षेत्र में तनाव का माहौल है।