1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश का पहला कोविड-19 सैंपल कलेक्शन सेंटर खुला

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश का पहला कोविड-19 सैंपल कलेक्शन सेंटर खुला

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश का पहला कोविड-19 सैंपल कलेक्शन सेंटर खुला

{ गाजियाबाद से प्रवीण की रिपोर्ट }

उत्तर प्रदेश का पहला कोविड-19 सैंपल कलेक्शन सेंटर गाजियाबाद के संयुक्त जिला अस्पताल में खोला गया है।

आपको बता दें कोरोनावायरस को लेकर डॉक्टरों में जांच करते समय संक्रमण फैल रहा था देश मे कई डॉक्टर कोरोनावायरस पॉजिटिव भी पाए गए है।

इसी को लेकर गाजियाबाद के संयुक्त जिला अस्पताल में कोविड-19 सैंपल कलेक्शन सेंटर का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल ने किया।

अस्मिता लाल ने बताया कि लगातार कोरोनावायरस की जाँच करते समय कोरोना वायरस के संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ था इसी को ध्यान में रखते हुए एक एनजीओ की मदद से यह सैंपल कलेक्शन सेंटर बनाया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...