{ गाजियाबाद से प्रवीण अरोड़ा की रिपोर्ट }
लॉकडाउन के चलते नगर आयुक्त के आदेश पर आज निगम के सभी वार्डों में साफ सफाई और फॉगिंग कराने के साथ छिड़काव किया गया।

सामुदायिक रसोई घर में तैयार किए गए खाने के पैकेट,पानी की बोतल व नगर निगम से जुड़े 6 स्वयं सेवी संस्था और आरएसएस द्वारा संचालित सेवा भारती संस्था द्वारा 5 सामुदायिक रसोई घर में तैयार किए गए खाने के पैकेट निगम के जोनल प्रभारियों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए वितरित किए गए।

वहीं, संक्रमण के प्रभाव को कम करने के लिए छिड़काव किया गया। सरकारी कार्यालयों,भवनों
वार्ड क्षेत्र,थानों,अस्पताल बाजार,गैस एजेंसी आदि परिसर मेंं सोडियम हाइपो क्लोराइड के मिश्रण को निर्धारित मानकों के अनुरूप पानी में मिलाकर वॉटर स्प्रिंकलर वाहनों से छिड़काव कराया जा रहा हैं।

वहीं, वाहनों और हाथ मशीनों से नगर स्वास्थ्य अधिकारी की देख-रेख में सेनेटाइजेशन कराया जा रहा हैं।