{ गाजियाबाद से प्रवीण अरोड़ा की रिपोर्ट }
कोविड-19 से चल रही जंग में गाजियाबाद पुलिस ने अपना एक दिन का वेतन (लगभग 42 लाख रुपए) राहत कोष में जमा कराया है।
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि जिले के सभी पुलिस कर्मियों ने अपनी सैलरी में 1 दिन का वेतन जमा कराया हैं, जबकि उन्होंने 2 दिन का वेतन दिया है।
एसएसपी का कहना है कि आपदा के समय हर सक्षम व्यक्ति को मदद के लिए आगे आना चाहिए।
डीजीपी के निर्देश के बाद सभी पुलिस कर्मियों ने अपना एक दिन का वेतन देने पर सहमति जताई थी। एक दिन का वेतन काटने के लिए अकाउंटेंट को निर्देशित किया गया था।
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि 41 लाख 88 हजार 973 रुपए पुलिस महानिदेशक मुख्यालय के खाते में जमा कराए गए हैं।
इनमें सबसे ज्यादा आरक्षी का 1 दिन का वेतन 21 लाख 11 हजार 12 रुपए और अग्निशमन शाखा के 1 लाख 8700 रुपए शामिल हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने एक दिन का वेतन देने के बाद पुलिस कर्मियों को संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि सभी ने अच्छी तरह से कम से कम वह किया, जो हम कर सकते थे। कई लोगों ने खुद को भी विभिन्न तरीकों से इस लड़ाई में सम्मिलित किया है। यह कदम सराहनीय है।