{ गाजियाबाद से प्रवीण अरोड़ा की रिपोर्ट }
कोविड-19 के संक्रमण से बचाव को लेकर नगर आयुक्त दिनेश चंद्र ने कपड़े से बने मास्क और दस्तानों को वितरण करते हुए कहा कि एक टाईम यूज मास्क और दस्तानों का प्रयोग न करें।

नगर निगम सभागार में नगर आयुक्त दिनेश चंद्र ने कपड़े से बनाए गए मास्क वितरित किए।सफाई कर्मचारियों एवं अन्य लोगोंं को संक्रमण होने का अंदेशा बना रहता हैं। कपड़े के मास्क का प्रयोग करने का सुझाव दिया।

वहीं इस प्रकार के मास्क को डिटरजेंट आदि से साफ कर प्रयोग कर सकते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की गाइड लाइन के अनुसार एवं संयुक्त सचिव भारत सरकार शहरी आवासन दीपक कुमार एवं नगरीय विकास मंत्रालय अनुराग यादव के निर्देशो द्वारा।

वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से दिए गए निर्देश के तहत नगर आयुक्त ने निगम अधिकारियों एवं सफाई निरीक्षकों को मल्टीपल प्रयोज्य कपड़े के बने मास्क वितरित किए।