{ गाजियाबाद से प्रवीण अरोड़ा की रिपोर्ट }
कोविड-19 के संक्रमण से बचाव को लेकर नगर आयुक्त दिनेश चंद्र ने कपड़े से बने मास्क और दस्तानों को वितरण करते हुए कहा कि एक प्रयोज्य मास्क और दस्तानों का प्रयोग न करें।

नगर निगम सभागार में नगर आयुक्त दिनेश चंद्र ने अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, लेखाधिकारी अरूण कुमार मिश्रा,जोनल प्रभारी केके गौतम,हरिकृष्ण गुप्ता आदि अधिकारियों की मौजूदगी में कपड़े से बनाए गए मास्क वितरित किए।

नगर आयुक्त दिनेश चंद्र ने शहर वासियों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना के वायरस से बचाव के लिए मुंह ढ़कने के लिए एकल प्रयोज्य मास्क,दस्तानों का प्रयोग न करें। एक बार प्रयोग करने पर दोबारा प्रयोग नहीं किया जा सकता हैं।
सफाई कर्मचारियों एवं अन्य लोगोंं को संक्रमण होने का अंदेशा बना रहता हैं। कपड़े के मास्क का प्रयोग करने का सुझाव दिया। वहीं डिटरजेंट आदि से साफ कर प्रयोग कर सकते हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की गाइड लाइन के अनुसार एवं संयुक्त सचिव भारत सरकार शहरी आवासन एवं नगरीय विकास मंत्रालय द्वारा वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से दिए गए निर्देश के तहत नगर आयुक्त ने निगम अधिकारियों एवं सफाई निरीक्षकों को मल्टीपल प्रयोज्य कपड़े के बने मास्क वितरित किए।
उन्होंने निर्देश दिए कि नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश कुमार सिंह और सफाई निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्र में सफाई नायकों के माध्यम से सफाई कर्मचारियेां और फॉगिंग,सोडियम हाइपो क्लोराईड के छिड़काव सैनिटाइजेशन से बचाव के लिए लगे सफाई कर्मचारियों को कपड़े के मास्क वितरित कराएं।

नगर आयुक्त के आदेश पर आज को निगम के सभी 5 जोन अंतर्गत सफाई निरीक्षकों ने कपड़े के मास्क सफाई कर्मचारियों को वितरित किए गए।