1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद: इस्लाम नगर एरिया को हॉट स्पॉट चिन्हित कर सील किया गया

गाजियाबाद: इस्लाम नगर एरिया को हॉट स्पॉट चिन्हित कर सील किया गया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गाजियाबाद: इस्लाम नगर एरिया को हॉट स्पॉट चिन्हित कर सील किया गया

{ गाजियाबाद से प्रवीण की रिपोर्ट }

गाजियाबाद के कोतवाली नगर इलाके के इस्लाम नगर एरिया को हॉट स्पॉट चिन्हित कर गाजियाबाद प्रशासन और पुलिस ने सील कर दिया है।

दरअसल इस इलाके में रहने वाली एक एक 30 बर्षीय महिला के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

आपको बता दे, महिला की डिलीवरी के बाद प्राइवेट अस्पताल की जांच रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुयी थी।

महिला के परिवार को अस्पताल में कोरेनटाइन कर दिया गया है और ये इलाका सील है।

आज बढ़ाये गये इस हॉट स्पॉट एरिया के बाद गाजियाबाद में हॉट स्पॉट की संख्या बढ़कर 16 हो गयी है।

गाजियाबाद में कोरोना पॉजिटिव लोगो की संख्या भी 30 हो गयी है जिनमे से 7 सही हो चुके है जबकि 23 का गाजियाबाद और दिल्ली के अलग अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...