1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद – प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए जीडीए ने लगाई स्मोक गन

गाजियाबाद – प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए जीडीए ने लगाई स्मोक गन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गाजियाबाद – प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए जीडीए ने लगाई स्मोक गन

गाजियाबाद में खराब होती हवा को लेकर अब गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने भी कमर कस ली है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने अपनी साइट पर स्मोक गन लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। इसके अलावा सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

दिन हो या रात हो टैंकरों से लगातार छिड़काव किया जा रहा है। इसके पीछे कारण यह है कि धूल न उड़े और एयर क्वालिटी इंडेक्स खराब नही हो।

बता दें कि गाजियाबाद में लगातार बिगड़ रही हवा को लेकर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने भी अब कमर कस ली है। प्राधिकरण ने अपनी कंस्ट्रक्शन साइट पर स्मोक गन लगाई है।

 

साथ ही प्राइवेट बिल्डर से भी स्मोक गन लगाने को कहा है। इसके अलावा सड़को पर भी पानी का छिड़काव किया जा रहा है। जिससे धूल नही उड़े।

इनके अलावा गाजियाबाद प्राधिकरण ने खुले में बेचे जाने वाले निर्माण कार्य मे इस्तेमाल होने वाले उत्पाद जैसे बालू और बदरपुर की भी निगरानी शुरू कर दी है। साथ-साथ ही अधिकतर नर्सरी को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

आपको बता दें कि गाजियाबाद में लगातार हवा जहरीली होती जा रही है। गाजियाबाद का एयर क्वालिटी इंडेक्स बेहद खराब हो गया है। जिसको लेकर सभी विभाग प्रदूषण को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...