{ गाजियाबाद से प्रवीण की रिपोर्ट }
सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में 56 फायर ब्रिगेड गाड़ियों को को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जिनको विभिन्न जगहों को सैनिटाइज करने के काम में उपयोग किया जायेगा।
गाजियाबाद में भी अग्निशमन विभाग पहले से ही मुस्तैद है और अग्निशमन की गाड़ियों के द्वारा विभिन्न स्थानों को सेनेटाइज किया जा रहा है।
गाजियाबाद अग्निशमन विभाग के चीफ फायर अधिकारी सुनील कुमार ने बताया मुख्यमंत्री जी के द्वारा गाजियाबाद अग्निशमन विभाग को भी दो गाड़ियां मिली है।
गाजियाबाद की जिला के थाने व व कोरोना वायरस वाले हॉटस्पॉट इलाकों जो कि सील किये गये है उनको भी अग्निशमन विभाग की गाड़ी के द्वारा सैनिटाइज का कार्य किया जा रहा है और अभिशेक विभाग के अधिकारी व कर्मचारी कोरोनावायरस जैसी महामारी से लड़ने के लिए पूर्णता तैयार है।