1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाज़ियाबाद: राशन डीलर के यहां डीएसओ और सिटी मजिस्ट्रेट की टीम ने मारा छापा

गाज़ियाबाद: राशन डीलर के यहां डीएसओ और सिटी मजिस्ट्रेट की टीम ने मारा छापा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गाज़ियाबाद: राशन डीलर के यहां डीएसओ और सिटी मजिस्ट्रेट की टीम ने मारा छापा

{ गाजियाबाद से प्रवीण अरोड़ा की रिपोर्ट }

प्रताप विहार के एफ ब्लॉक में एक राशन डीलर के यहां डीएसओ और सिटी मजिस्ट्रेट की टीम ने मारा छापा, बताया जा रहा है कि राशन डीलर के द्वारा राशन धारकों को वितरित किया जाने वाला चावल अवैध रूप से बेचा जा रहा था।

इसी दौरान मुखबिर की सूचना के बाद संयुक्त टीम ने मारा छापा मारकर रंगे हाथों पकड़ा।

फिलहाल डीएसओ पूरे मामले की जांच में जुटे हैं, अमजद खान राशन डीलर है और इस स्कूटी नंबर पर पांच पांच चावल के कट्टे कल से ले जाए जा रहे थे।

आज भी वह जब पांचवा चक्कर लेने आया तो स्थानीय लोगों की सूचना के बाद ही चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचा। जिसे पकड़कर स्कूटी समेत थाने ले जाया गया ।

अभी फिलहाल थाने पर ही जांच चल रही है सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि डीएसओ मौके पर पहुंच गए हैं अपने स्तर से देख रहे हैं। पुलिस मुकदमा दर्ज कर भेज रही है जेल

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...