1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाज़ियाबाद: कवि नगर थाना क्षेत्र में एक दुकानदार को गोली मारी गयी

गाज़ियाबाद: कवि नगर थाना क्षेत्र में एक दुकानदार को गोली मारी गयी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गाज़ियाबाद: कवि नगर थाना क्षेत्र में एक दुकानदार को गोली मारी गयी

{ गाजियाबाद से प्रवीण अरोड़ा की रिपोर्ट }

एक तरफ जहां लॉक डाउन के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है, वहीं गाजियाबाद में बदमाशों ने पुलिस को चुनौती दी है।

कवि नगर थाना क्षेत्र के संजय नगर में घर में घुसे बदमाशों ने मोबाइल की दुकान चलाने वाले अंकित गर्ग को गोली मार दी। अंकित के कंधे के पास गोली लगी है।

उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। अंकित के बारे में कहा जा रहा है, कि उस पर पूर्व में इलाके के एक गैंगस्टर की हत्या का आरोप लगा था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...