1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद: एक लड़के ने बेजुबान जानवरों को खाना खिलाने का बीड़ा उठाया है

गाजियाबाद: एक लड़के ने बेजुबान जानवरों को खाना खिलाने का बीड़ा उठाया है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गाजियाबाद: एक लड़के ने बेजुबान जानवरों को खाना खिलाने का बीड़ा उठाया है

{ प्रवीण अरोड़ा की रिपोर्ट }

कोरोनावायरस के चलते एक तरफ जहां तरह तरह से समाजसेवी गरीब मजदूरों की सेवा में लगे हैं और राशन वितरण कर रहे हैं।

वही कुछ जगह पर खाना बनाकर भी गरीब मजदूरों को दिया जा रहा है इसी के चलते गाजियाबाद के विजय नगर के रहने वाले हर्ष ने इन सब से अलग हटकर बेजुबान जानवरों को खाना खिलाने का बीड़ा उठाया है।

हर्ष ने बताया कि उनकी संस्था जोकि एनिमल्स पर ही काम करती है उन्हीं के द्वारा सैकड़ों की संख्या में बेजुबान जानवरों को खाना बनाकर खिलाया जा रहा है।

वहीं उन्होंने आम लोगो से भी अपील की है कि लोग बाग अपने घरों में बचा हुआ खाना बाहर ना फेंके कहीं पर भी उन्हें बेजुबान जानवर मिले तो उन्हें उस खाने को जरूर खिलाएं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...