1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद: 13 हॉटस्पॉट चिन्हित कर उन्हें सील किया गया है

गाजियाबाद: 13 हॉटस्पॉट चिन्हित कर उन्हें सील किया गया है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गाजियाबाद: 13 हॉटस्पॉट चिन्हित कर उन्हें सील किया गया है

{ गाजियाबाद से प्रवीण अरोड़ा की रिपोर्ट }

पूरे यूपी में जहां 15 जिलों में हॉटस्पॉट चिन्हित कर उस इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है वहीं गाजियाबाद में ऐसे 13 हॉटस्पॉट चिन्हित कर उन्हें सील किया गया है।

इस दौरान उक्त इलाके में कोई भी व्यक्ति आ जा नही नही सकता ।हालांकि इस इलाके में स्वास्थ्य, पुलिस ,एवम सफाईकर्मियों को जाने की इजाजत है।

साथ ही रोजमर्रा की वस्तुओं के लिए भी डोर टू डोर डिलीवरी की व्यवस्था भी की जा रही है। इतना ही नही चिन्हित इलाके के साथ साथ आसपास के इलाकों को फायर ब्रिगेड की गाड़ियों द्वारा सेनेटाइज भी किया जा रहा है।

वहीं प्रशासन ने भी पूरी तैयारी कर चिन्हित इलाके को पूरी तरह सील कर दिया है साथ ही डोर टू डोर डिलीवरी की व्यवस्था भी की गई है।चिन्हित 13 इलाको में 13 मजिस्ट्रेटों की तैनाती भी की गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...