1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी को नौ जुलाई तक हिरासत में भेजा गया

भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी को नौ जुलाई तक हिरासत में भेजा गया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी को नौ जुलाई तक हिरासत में भेजा गया

पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी और मनी लांड्रिंग मामले में आरोपित भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी को ब्रिटेन की एक अदालत ने 9 जुलाई तक और न्यायिक हिरासत में रखने के आदेश दिये। 

आपको बता दे कि हीरा व्यापारी नीरव  पिछले साल मई से लंदन की एक जेल में कैद है।भारत ने ब्रिटेन से 49 वर्षीय ज्वैलर को प्रत्यर्पित करने का अनुरोध किया है।

उसके प्रत्यर्पण के मामले पर 7 सितंबर को सुनवाई होने वाली है। तब तक उसे हर 28 दिन इसी तरह सुनवाई के लिए पेश किया जाएगा।

नीरव और मेहुल के खिलाफ ईडी ने मुकदमा दर्ज किया है। दोनों ने पंजाब नेशनल बैंक से करीब 14 हजार करोड़ का घोटाला किया है। घोटाले के बाद दोनों कारोबारी भारत से भाग गए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...