1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अब से जेम पोर्टल पर बताना जरूरी होगा कि उत्पाद किस देश का है

अब से जेम पोर्टल पर बताना जरूरी होगा कि उत्पाद किस देश का है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अब से जेम पोर्टल पर बताना जरूरी होगा कि उत्पाद किस देश का है

मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने सरकारी पोर्टल जेम पर विक्रेताओं के लिए उत्पाद का मूल देश बताना अब अनिवार्य कर दिया है।

वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय के तहत विशेष पोर्टल गवर्मेंट ई-मार्केटप्लेस (जेम) पर बिकने वाले उत्पादों में स्थानीय मैटेरियल की हिस्सेदारी बताने का भी प्रावधान किया गया है।  

पोर्टल के सीईओ तल्लीन कुमार ने कहा कि जेम पर विक्रेताओं के लिए नया उत्पाद पंजीकृत करने पर उसका मूल देश अंकित करना अनिवार्य कर दिया गया है। जो विक्रेता इससे पहले अपने उत्पादों को पंजीकृत कर चुके हैं, उन्हें भी यह जानकारी अपडेट करनी होगी, नहीं तो उनका उत्पाद पोर्टल से हटा दिया जाएगा।

पोर्टल पर मेक इन इंडिया खरीदारों को भारतीय उत्पाद चुनने में मदद करेगा। खरीदार चाहे तो केवल उन उत्पादों को भी खरीद सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...