1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोरोना संकट से निपटने के लिए फ्रांस और भारत के बीच 200 लाख यूरो का करार

कोरोना संकट से निपटने के लिए फ्रांस और भारत के बीच 200 लाख यूरो का करार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना संकट से निपटने के लिए फ्रांस और भारत के बीच 200 लाख यूरो का करार

फ्रांस और भारत सरकार ने भारत में कोरोना संकट से निपटने और कमजोर वर्ग के लोगों की सहायता और स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने के लिए 200 लाख यूरो का करार किया है। जानकारी के अनुसार दोनों ही देशों ने इससे जुड़े समझौता पत्र पर गुरूवार को हस्ताक्षर किए है।

फ्रांसीसी दूतावास के बयान के अनुसार क्रेडिट फाइनेंसिंग समझौते पर आर्थिक मामलों के विभाग के अतिरिक्त सचिव सीएस मोहपात्रा और भारत के निदेशक फ्रांसीसी विकास एजेंसी के ब्रूनों बोसले ने वीडियो माध्यम से मौजूद फ्रांस के राजदूत इमैनुअल लेनिन की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए।

फ्रांस इस ऋण के माध्यम से भारत के साथ कोविड-19 संकट के मद्देनजर देश और केंद्र सरकार की क्षमताओं को बढ़ाने और देश के सबसे कमजोर लोगों की सहायता का काम करेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...