1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. कार में दम घुटने से चार मासूम बच्चों ने तड़प-तड़प कर तोड़ा दम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, इलाके में फैली सनसनी

कार में दम घुटने से चार मासूम बच्चों ने तड़प-तड़प कर तोड़ा दम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, इलाके में फैली सनसनी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कार में दम घुटने से चार मासूम बच्चों ने तड़प-तड़प कर तोड़ा दम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, इलाके में फैली सनसनी

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

बागपत: एक ओर  कोरोना महामारी के दूसरे लहर का कहर लगातार जारी है। कोरोना से संक्रमित मरीज ऑक्सीजन और दवाईयों की कमीं से लगातार दम तोड़ रहें हैं। पिछले कुछ समय से दिन की शुरुआत होते ही, कुछ न कुछ मनहूस खबर सुनने को मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर यूपी के बागपत जिले से शुक्रवार को  एक ऐसा दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जिसे जानकर आपकी भी रुह कांप जायेगी।  सिंगौली तगा गांव में कार में बैठे चार बच्चों की दम घुटने से मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर कार में चार बच्चे खेल रहे थे, इसी दौरान कार में ऑटो लॉक लग गया। बच्चों ने बाहर निकलने का प्रयास किया लेकिन वो कल नहीं सके, और काम में ही दम घुटने से उनकी मौत हो गई। वहीं एक बच्चे की हालत गंभीर बना हुई है। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती किय गया है। सिंगौली तगा निवासी हैप्पी पुत्र राजकुमार की गाड़ी घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान दोपहर में पड़ोस के पांच बच्चे खेलते हुए गाड़ी में बैठ गए। कुछ देर बाद गाड़ी ऑटो लॉक से बंद होल गई। बच्चों ने बाहर निकलने का प्रयास किया लेकिन, निकल नहीं सके।

इधर घर वाले करीब दो घंटे बाद बच्चों की तलाश शुरु किये तो बच्चों की हालत देख उनके होश उड़ गए। इसके बाद हैप्पी को बुलाकर गाड़ी खुलवाई तो संदीप की आठ वर्ष की बेटी दीपा व छह वर्ष की बेटी वंदना के साथ विकास के आठ वर्ष के बेटे अक्षय और चार वर्षीय कृष्णा की मौत हो चुकी थी। प्रशांत के आठ साल के बेटे शिवांक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया।

इस दर्दनाक हादसे से गांव में शोक छा गया। इससे परिवारों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की पूरी जानकारी ली। मरने वाले बच्चों में दो लड़की और दो लड़के हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...