रिपोर्ट: सत्यम दुबे
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह की तबितय दन पर दिन बिगड़ती ही जा रही है। कल्याण सिंह का इलाज राजधानी लखनऊ के SGPGI में चल रहा है। उनको वेंटीलेटर पर रखा गया है। मंगलवार को CM योगी इनका हाल जानने SGPGI पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संस्थान के निदेशक प्रो. आरके धीमन से बातचीत कर स्वास्थ्य की जानकारी ली।
आपको बता दें कि 89 वर्षीय कल्याण सिंह की स्वास्थ्य स्थिति नाजुक है। संस्थान के निदेशक प्रो. आरके धीमन ने बताया कि उनकी स्थिति नाजुक होने के कारण ही अभी भी उन्हें लाइफ सेविंग सपोर्ट सिस्टम पर ही रखा गया है। उनकी हर पल मॉनिटरिंग के लिए कई विभागों की टीम काम कर रही है।
कल्याण सिंह यूपी के मुख्यमीं रहने के अलावा राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रह चुके हैं। उनको 4 जुलाई को संक्रमण और बेहोशी के कारण SGPGI में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनका इलाज राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान में किया जा रहा था।
आपको बता दें कि कल्याण सिंह की तबीयत को लेकर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार यूपी के सीएम योगी से जानकारी ले रहे हैं। इसके अलावा सीएम योगी भी लगातार अस्पताल जाते रहते हैं। हाल ही में यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, शाहनवाज हुसैन, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत तमाम नेता अस्पताल का दौरा कर चुके हैं।