1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी का निधन

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी का निधन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी का निधन

छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजित जोगी का शुक्रवार दोपहर को निधन हो गया है। उनके बेटे अमित जोगी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक 74 साल के अजित जोगी को दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अमित जोगी ने ट्वीट कर लिखा 20 वर्षीय युवा छत्तीसगढ़ राज्य के सिर से आज उसके पिता का साया उठ गया। केवल मैंने ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के नेता नहीं, अपना पिता खोया है। मानयीय अजीत जोगी जी ढाई करोड़ लोगों के अपने परिवार को छोड़ कर ईश्वर के पास चले गए। गांव-गरीब का सहारा,छत्तीसगढ़ का दुलारा, हमसे बहुत दूर चला गया।

नौकरशाह से राजनेता बने जोगी छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री थे। वह नवंबर 2000 से नवंबर 2003 तक तत्कालीन कांग्रेस सरकार में राज्य के मुख्यमंत्री रहे। हालांकि साल 2016 में उन्होंने कांग्रेस का दामन छोड़कर अपनी अलग जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ पार्टी बनाई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...