1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पूर्व आर्मी चीफ जनरल वीके सिंह : भारत ने भी बनाया था चीन के सैनिकों को बंधक

पूर्व आर्मी चीफ जनरल वीके सिंह : भारत ने भी बनाया था चीन के सैनिकों को बंधक

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पूर्व आर्मी चीफ जनरल वीके सिंह : भारत ने भी बनाया था चीन के सैनिकों को बंधक

पूर्व आर्मी चीफ और मोदी सरकार में मंत्री जनरल वीके सिंह ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया है कि गलवान घाटी में हुई झड़प में 40 चीनी सैनिकों को मार गिराया था और कइयों को बंधक भी बनाया गया था।

उन्होंने कहा कि भारत ने पीएलए सैनिकों को बाद में छोड़ दिया था। जनरल वीके सिंह ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में ये सब बाते कही है।

उन्होंने कहा कि चीन कभी नहीं बताएगा कि उसके कितने सैनिक मारे गए हैं। उसने 1962 के युद्ध में भी संख्या नहीं बताई थी और इस बार भी वह हताहतों की संख्या नहीं बताएगा।

बता दे कि गत सोमवार गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद भारत के जवानों की शहादत हो गयी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...