रिपोर्ट : मोहम्मद आबिद
नई दिल्ली : हॉस्टल में रैगिंग की घटनाएं तो आपने बहुत सुनी होंगी लेकिन आज आपको ऐसी घटना बताने जा रहे हैं जिससे सुनकर पढ़कर आप भी चौंक जाएंगे और यह घटना कोई आम नहीं है और इस घटना के बाद से महाराष्ट्र विधानसभा में भी जमकर हगांमा हो रहा है और विपक्ष ने लगातार सरकार पर निशाना साधा है और कहा की है की सरकार में अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है।

बता दें कि महाराष्ट्र के जलगाव में एक सरकारी महिला हॉस्टल में रैंगिंग का मामला सामने आया है जहां कुछ असमाजिक तत्वों ने जबरन महिलाओं के कपड़े उतारकर जबरन न्यूड डांस कराने के मामला सामने आया है, बताया जा रहा है की ह़ॉस्टल की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा गार्डों ने युवतियों को ही न्यूड डांस करने के लिए मजबूर किया है ।
महिलाओं के न्यूड डांस के मामले को लेकर बीजेपी हल्ला बोला है और बीजेपी ने इस मामले को विधान सभा में बजट सत्र के तीसरे दिन सदन में उठाया है और सरकार के जवाब सवाल किए हैं वही अब इस मामले में महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने मामले की हाई लेवल जांच के आदेश दे दिए हैं।
महाराष्ट्र की सदन में इस मामले को उठाए जान के बाद से महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने आरोपियों के खिलाफ सख्त और बिना भेदभाव के कार्रवाई का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा है की मामले से जुड़े वीडियो फुटेज मिल गए है और आरोपियों पर वीडियो के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी तरफ पूरे मामले में आऱोपियों के खिलाफ युवतियों के बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं ।
वहीं इस मामले मे बीजेपी नेताओं ने सरकार पर माहौल बिगाड़ने का आऱोप लगाते हुए कहा की आरोपियों को हौंसले सातवें आसमान पर हैं और अब ऐसा लगता है की राज्य में राष्ट्रपति साशन लगा दिया जाए।
वहीं अब इस मामले में सामाजिक संस्थाओं ने भी सामने आना शुरू कर दिया और कहा है कि अगर युवतियों को न्याय नहीं मिला तो सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगी।
जलगांव के जिलाधिकारी अभिजीत राउत ने मामले पर बोलते हुए कहा है की आशादीप हॉस्टल में रहने वाली एक युवति की शिकायत मिली है और पूरे मामले में प्रशासनिक कार्रवाई की जा रही है।