1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. 18 साल से ऊपर वाले वैक्सीन के लिए इस तारीख से करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन, तीन तरीके से होगा रजिस्ट्रेशन

18 साल से ऊपर वाले वैक्सीन के लिए इस तारीख से करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन, तीन तरीके से होगा रजिस्ट्रेशन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
18 साल से ऊपर वाले वैक्सीन के लिए इस तारीख से करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन, तीन तरीके से होगा रजिस्ट्रेशन

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: देश में कोरोना के दूसरे लहर को देखते हुए केंद्र सरकार ने 1 मई से 18 साल से ऊपर वालों को भी वैक्सीन लगाने का फैसला किया है। मौजूदा वक्त में देश में 45ल साल से ऊपर वालों को वैक्सीन लग रही है। एक मई से लगने वाली वैक्सीन को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने जानकारी दी कि 18 साल से अधिक उम्र के लोग टीका लगवाने के लिए 28 अप्रैल से कोविन ऐप और आरोग्य सेतु ऐप पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे, जिसके बाद 1 मई से वैक्सीनेशन शुरू होगा।

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार ने वैक्सीनेशन में सरकारी हेल्‍थ सेंटर्स के साथ-साथ प्राइवेट हॉस्पिटल्स को भी शामिल किया है। इसका सीधा मतलब यह है कि आपके पास अपनी पसंद के सेंटर पर टीका लगवाने का विकल्‍प होगा। कोविड वैक्‍सीन के लिए रजिस्‍ट्रेशन कैसे कराएंगे हम आपको बताते हैं….

आप वैक्सीन लगवाने के लिए तीन तरीके से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। पहला तरीका आप ऐडवांस में सेल्‍फ रजिस्‍ट्रेशन करा सकते हैं। इसके अलावा दूसरा तरीका ऑन द स्‍पॉट जाकर रजिस्‍टर कराने का भी विकल्‍प है। जबकि तीसरे विकल्‍प में सरकार खुद आपसे वैक्‍सीन के लिए संपर्क करेगी। तीनों तरीकों के बारे में विस्‍तार से आपको बताते हैं।

ऐडवांस सेल्‍फ-रजिस्‍ट्रेशन: अगर आप टीकाकरण के योग्‍य हैं तो Co-WIN ऐप डाउनलोड कर खुद को रजिस्‍टर कर सकते हैं। इसके अलावा आरोग्‍य सेतु पर भी रजिस्‍टर किया जा सकता है। Co-WIN की वेबसाइट cowin.gov.in पर भी रजिस्‍ट्रेशन करा सकते हैं।

तरीका इस प्रकार है:

सबसे पहले आप ऐप या वेबसाइट पर जाएं, इसके बाद अपना मोबाइल नंबर डालें फिर एक OTP जाएगा। OTP ऐंटर कर अपना अकाउंट बनाएं। नाम, उम्र, लिंग भरें और एक पहचान पत्र अपलोड करें। अगर आपकी उम्र 45 साल से ज्‍यादा है और को-मॉर्बिडिटी है तो उसका सर्टिफिकेट अपलोड करें। इसके बाद आपको टीकाकरण केंद्र और तारीख चुनना होगा। आ

आपको बता दें कि एक मोबाइल नंबर के जरिए 4 अपॉइंटमेंट्स ली जा सकती हैं। सीनियर सिटिजंस (60+ उम्र वाले) के लिए फोन से रजिस्‍ट्रेशन का विकल्‍प भी है। इसके लिए आपको कॉल सेंटर का नंबर 1507 डायल करना होगा।

अगर आप सेल्‍फ-रजिस्‍टर नहीं करा सकते तो नजदीकी कोविड टीकाकरण केंद्र पर जा सकते हैं। वहां आप खुद को रजिस्‍टर करा सकते हैं। एक वैध पहचान पत्र और को-मॉर्बिडिटी का सर्टिफिकेट (अगर लागू है तो) ले जाना न भूलें।

वैक्सीन लगवाने के लिए आप किसी भी मोड से रजिस्‍ट्रेशन कराएं, टीकाकरण से पहले आपको पहचान पत्र दिखाना होगा। सरकार ने 12 तरह के पहचान पत्रों को टीकाकरण के लिए अप्रूव किया है। ये इस प्रकार हैं।

आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, PAN कार्ड, हेल्‍थ इंश्‍योरेंस स्‍मार्ट कार्ड, पेंशन डॉक्‍युमेंट, बैंक/पोस्‍ट ऑफिस पासबुक, मनरेगा जॉब कार्ड, MP/MLA/MLC का आईडी कार्ड, सरकारी कर्मचारियों का सर्विस आईडी कार्ड, नैशनल पॉपुलेशन रजिस्‍टर के तहत जारी स्‍मार्ट कार्ड।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...