डीजल में लगातार 18वें दिन बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहने के कारण इसने पेट्रोल के दाम को पीछे छोड़ते हुए इतिहास बना दिया है।
देश की राजधानी में इस वक़्त एक लीटर डीजल की कीमत 79.88 रुपये प्रति लीटर हो गई है। पिछले 18 दिनों में डीजल की कीमत कुल 10.48 रुपये प्रति लीटर बढ़ी है और पेट्रोल 8.50 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है।
दिल्ली से सटे नोएडा की बात करे तो यहां डीज़ल अभी भी 72 रूपये लीटर है। बता दे, कच्चे तेल की कीमत 40 डॉलर प्रति बैरल के आसपास चल रही है। लेकिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उस हिसाब से कमी नहीं हुई है।