1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संत कबीर नगर में मिला पहला कोरोना पॉजिटिव, पढ़िए

संत कबीर नगर में मिला पहला कोरोना पॉजिटिव, पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
संत कबीर नगर में मिला पहला कोरोना पॉजिटिव, पढ़िए

{ संत कबीर नगर से सोहन श्रीवास्तव की रिपोर्ट }

संतकबीरनगर जिला अस्‍पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती दुधारा के चोरहा गांव निवासी 70 वर्षीय अब्‍दुल वहद की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से जिला प्रशासन में हड़कंप सा मच गया है।

आपको बता दें कि अब्दुल वहद 28 मार्च का दिल्ली जमात से लौटा था और चोरी छुपे गांव में रह रहा था जिसकी सूचना गांव के ही व्यक्ति ने मुख्यमंत्री के आइजीआरएस पर दी थी जिसके बाद प्रशासन ने आनन-फानन में अब्दुल वहद को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था।

अब्दुल वहद की पहली रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन बुधवार को देर शाम आई रिपोर्ट में उसके कोरोना पाजिटिव होने की पुष्टि हो गई।

जिसके बाद जिला प्रशासन ने पूरे गांव को सेनीटाइज कराते हुए सील कर दिया और मौके पर भारी पुलिस बल के साथ पांच टीमें गठित कर दी गई अब कोई भी व्यक्ति घरों से ना बाहर निकल सकता है और ना ही कोई व्यक्ति गांव में प्रवेश कर सकता है।

वही मामले को छुपाए जाने को लेकर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा भी पंजीकृत किया है। अब्दुल वहद के परिवार के 11 सदस्यों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।

अब्दुल वहद बस्ती जनपद के मुंडेरवा में बने आइसोलेशन वार्ड में प्रशासन द्वारा शिफ्ट करा दिया गया है। जिला प्रशासन ने अपील किया है कि जो लोग अन्य स्थानों से आए हैं यदि छुपे हैं तो वह प्रशासन की मदद करें और स्थानीय लोग भी सहयोग करें जिससे कोरोना से जंग जीती जा सके।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...