1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. चीन पर पहला प्रहार : चीनी उपकरणों का इस्तेमाल नहीं करेगी BSNL

चीन पर पहला प्रहार : चीनी उपकरणों का इस्तेमाल नहीं करेगी BSNL

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
चीन पर पहला प्रहार : चीनी उपकरणों का इस्तेमाल नहीं करेगी BSNL

चीन ने जो भारत के साथ धोखा किया है उसके बाद पुरे देश में रोष है। पीएम ने भी साफ़ कर दिया है कि अखंडता से कोई समझौता नहीं होगा।

इसी क्रम में अब सरकार ने चीन पर अपनी निर्भरता खत्म करने की तैयारी कर ली है। आपको बता दे कि केंद्र सरकार ने देश में 4जी के क्रियान्वयन के लिए इस्तेमाल होने वाले चीनी उपकरणों पर रोक लगा दी है।

दरअसल इस पुरे मामले के बाद उपकरणों पर रोक के लिए सरकार ने संचार विभाग और सरकारी टेलीकॉम कंपनियों बीएसएनएल और एमटीएनएल को भी निर्देश दे दिए हैं।

आने वाले समय में चीन के द्वारा बनाये गए उपकरण चिंता का विषय हो सकते है इसलिए ये निर्णय लिया गया है।

ज्ञात हो, रिलायंस जियो के आगामी 5G नेटवर्क में एक भी चीनी नेटवर्क हिस्सा नहीं होगा। इस बात की जानकारी खुद अम्बानी ने ट्रंप को दी थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...