1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फ़िरोज़ाबाद : लॉकडाउन के चलते जनपद में सप्लाई मित्र पोर्टल की हुई शुरुआत

फ़िरोज़ाबाद : लॉकडाउन के चलते जनपद में सप्लाई मित्र पोर्टल की हुई शुरुआत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फ़िरोज़ाबाद : लॉकडाउन के चलते जनपद में सप्लाई मित्र पोर्टल की हुई शुरुआत

भारत में बढ़ते कोरोना वायरस को देखते हुए फिलहाल 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है, लेकिन सरकार ने इसके लेकर घरेलू सामान के लिए नए पोर्टल की शुरुआत की है। बता दे, शासन ने इसके लिए होम डिलीवरी सप्लाई मित्र पोर्टल शुरू किया है।

इस पोर्टल पर जनपद की उन सभी दुकानों का विवरण है, जो होम डिलीवरी कर रहे हैं। वही इसके अलावा जिलेवार भोजन आदि उपलब्ध कराने वाली कम्यूनिटी किचन का भी जोड़ा गया है। पोर्टल पर दुकानें नगर निगम क्षेत्र की हैं। जिन्हें प्रशासन ने होम डिलीवरी करने के लिए पंजीकृत किया गया है।

इसके अलावा इसमे शिकोहाबाद की भी कुछ दुकाने हैं। वहीं, कम्यूनिटी किचन सेंटर को भी जोड़ दिया गया है। इस पोर्टल पर नंबर दुकानों का पता और मोबाइल नंबर अंकित है। जिसे व्हाट्सएप के माध्यम से आर्डर दिया जा सकेगा।

पोर्टल पर मोबाइल फोन के माध्यम से आसानी से जाया जा सकता है। जिला अभिहित अधिकारी डा. सुधीर कुमार ने बताया कि फिरोजाबाद जनपद में होम डिलीवरी करने वाले व्यापारियों का डेटा फीड हो चुका है।

बाकी का फीड किया जा रहा है। विभाग की ओर से कई टीमें बाजार में कालाबाजारी और मुनाफाखोरी रोकने के लिए लगी हुई हैं। कालाबाजारी या मुनाफाखोरी किए जाने की सूचना लोग कंट्रोल रूम पर दे सकते हैं।

पोर्टल पर ऐसे तलाशें घर के पास की दुकान सबसे पहले http://supplymitra-up.com पर लॉगइन करें। नगर निगम का होम पेज खुलेगा, जहां वेंडर फॉर होम डिलीवरी का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करते ही फिरोजाबाद में होम डिलीवरी के लिए पंजीकृत सभी दुकानों की सूची खुल जाएगी। इसमें ७२ दुकानें पंजीकृत हैं। मेडिकल स्टोर को भी जोड़ा गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...