{फ़िरोज़ाबाद से दिव्यांशी पूरी की रिपोर्ट}
भारत में लगातार तेजी से फैल रहें कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार ने 21 दिन के लॉकडाउन को पूरा होने के बाद 3 मई तक और बढ़ा दिया है।
इस बीच सरकार ने कहा था जो कोई भी दुकानदार या मेडिकल स्टोर या कोई भी व्यक्ति जरुरत के सामान को ओवर रेट पर बेचता है तो उसके खिलाफ कारवाई होगी।
इसी बीच ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के तहसील शिकोहाबाद क्षेत्र में पक्का तालाव बाजार से आया है जहां ओवर रेटिंग व लॉक डाउन के नियमो का पालन न करने पर एसडीएम शिकोहाबाद ने एक मेडिकल स्टोर पर सख्ती दिखाई है।
जिसके बाद नैना मेडिकल स्टोर पर एसडीएम ने की कार्यवाही करते हुए इसको सील किया एसडीएम की इस कार्यवाही से मुनाफाखोरों में हड़कंप मचा हुआ है।