{फ़िरोज़ाबाद से दिव्यांशु पुरी की रिपोर्ट}
कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार तेजी से फैल रहा है, जिसको रोकने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रहीं है। इसी बीच भारत में 21 दिन के लॉकडाउन को 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया है लेकिन अभी भी कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बता दे, ताजा मामला उत्तर प्रदेश के फ़िरोज़ाबाद जनपद से आया है।
जहा दो और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया जा रहा कि ये दोनों ही लोग जमातियों के संपर्क में रहे थे। जिसमें से एक व्यक्ति का उपचार अलीगढ़ में चल रहा है। वहीं ये दोनों पॉजिटिव केस प्रशासन द्वारा चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्र रसूलपुर में ही मिले है। इसके साथ ही अब फ़िरोज़ाबाद में कोरोना वायरस के कुल पॉजिटिव केस 27 हो गए है।