{ फ़िरोज़ाबाद से दिव्यांशु की रिपोर्ट }
फ़िरोज़ाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के ब्रज ढाबे से सीओ सिरसागंज आईपीएस डॉ इरज राजा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध शराब पकड़ी है।
अंग्रेजी शराब के ब्रांडेड 400 क्वार्टर पुलिस ने ढाबे और गाड़ी से बरामद किये है ,सीओ सिरसागंज की टीम ने गाड़ी और दस बाइक को सीज कर तीन आरोपियों को गिरफ़्तार किया है।

गिरफ़्तार एक आरोपी फ़िरोज़ाबाद के बीजेपी जनप्रतिनिधि का सगा भतीजा है और पकड़े गए तीनों आरोपियों पर एफआईआर लिखी जा रही है।