{फ़िरोज़ाबाद से दिव्यांशु पुरी की रिपोर्ट}
उत्तर प्रदेश के जनपद फ़िरोज़ाबाद में ज़िला मुख्यालय का एक बाबू कोरोना से संक्रमित पाया गया। बताया जा रहा है कि कल देर रात उसकी रिपोर्ट आने के बाद ज़िला मुख्यालय में स्थित सभी बाबूओं में हड़कंप का माहौल है। जिसके बाद सभी कर्मचारियों की जांच पड़ताल शुरूकर दी गई है। सभी कर्मचारियों की जांच कराई जा रही है।
जांच के बाद ही सभी को क्वारंटाइन किया जाएगा। इसके अलावा एक पत्रकार भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जिसके बाद उसको भी आइसोलेटेड किया गया है। अब प्रशासन उसके भी कॉन्टेक्ट को खंगाल रहा है। बता दे, अब तक 37 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके है। जिसके बाद जिलाधिकारी ने अपील कर कहा, घर पर रहे जरूरी सामान प्रशासन दरवाजे तक पहुँचा रहा है।