1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. श्वेता तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पढ़ें पूरी खबर..

श्वेता तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पढ़ें पूरी खबर..

 एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने ‘ब्रा’ और भगवान को लेकर जो कमेंट किया था उसके बाद अब उन पर एफआईआर दर्ज किया गया है। उनके बयान के बाद से लगातार विवाद बढ़ता जा रहा था। वह भोपाल में एक इवेंट के लिए पहुंची थीं जब उन्होंने ये बात कही।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
श्वेता तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पढ़ें पूरी खबर..

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने ‘ब्रा’ और भगवान को लेकर जो कमेंट किया था उसके बाद अब उन पर एफआईआर दर्ज किया गया है। उनके बयान के बाद से लगातार विवाद बढ़ता जा रहा था। वह भोपाल में एक इवेंट के लिए पहुंची थीं जब उन्होंने ये बात कही।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पुलिस से जांच रिपोर्ट मांगी थी। दूसरी ओर ट्विटर पर श्वेता तिवारी और उनकी आने वाली वेब सीरीज का बायकॉट ट्रेंड करने लगा। श्वेता पर भावनाएं आहत करने का आरोप है। उनके खिलाफ भोपाल के श्यामला हिल्स पुलिस स्टेशन में केस किया गया है।

श्वेता भोपाल अपनी नई वेब सीरीज की लॉन्चिंग इवेंट में पहुंची थीं। जब उन्होंने ‘ब्रा’ और ‘भगवान’ को लेकर कमेंट किया। श्वेता पर भोपाल के श्यामला हिल्स पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 295 (A) के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है।

श्वेता स्टेज पर थीं और उन्होंने मजाक में कहा, ‘मेरी ब्रा का साइज तो भगवान ले रहे हैं।‘ कई लोगों ने उनके इस कमेंट पर नाराजगी जताई और भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया।

वहीं, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने श्वेता तिवारी के बयान की भोपाल पुलिस कमिश्नर से जांच कराने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस कमिश्नर 24 घंटे में बयान जांच कर उन्हें रिपोर्ट सैौंपेंगे और इसके बाद वेब सीरीज व श्वेता तिवारी के खिलाफ कोई फैसला लिया जाएगा। इधर, श्वेता तिवारी के बयान पर कहा है कि धर्म के नाम पर सेलेब्रिटी हदें पार कर रहे हैं। फिल्म कलाकारों को अपने व्यवहार और आचरण की चिंता करना चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...