1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. सुप्रिया शर्मा के खिलाफ वाराणसी में एफआईआर : एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने आपत्ति जताई

सुप्रिया शर्मा के खिलाफ वाराणसी में एफआईआर : एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने आपत्ति जताई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सुप्रिया शर्मा के खिलाफ वाराणसी में एफआईआर : एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने आपत्ति जताई

पीएम मोदी के गोद लिए गांव में भूख से पीड़ितों पर स्टोरी करने पर स्क्रोल वेबसाइट की पत्रकार सुप्रिया शर्मा पर वाराणसी के रामनगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

सुप्रिया शर्मा के खिलाफ वाराणसी में एफआईआर पर प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला 3

माला देवी नाम की महिला ने सुप्रिया के खिलाफ ये मुकदमा दर्जा कराया है। उन्होंने शिकायत में लिखा है कि लॉकडाउन के दौरान खाने से संबंधित ऐसी कोई समस्या नहीं आई जो सुप्रिया ने अपनी स्टोरी में दिखाने की कोशिश की है।

 सुप्रिया के खिलाफ आईपीसी सेक्शन 269 (किसी बीमारी को फैलाने में की गई लापरवाही) और 501 (मानहानि) के अलावा SC/ST एक्ट, 1989 के सेक्शन 3 के तहत एफआईआर दर्ज हुई है।

Image

अब सुप्रिया शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने पर पत्रकारों के संगठन ने कड़ी निंदा की है। इनमें ‘एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया’ (EGI) भी शामिल है।

एक बयान जारी कर ‘एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया’ ने कहा कि सरकार ऐसा कर कानून का दुरुपयोग कर रही है, जो निंदनीय है जिसे तत्काल वापस लिया जाए। 

वहीं ‘नेटवर्क ऑफ वुमेन इन मीडिया, इंडिया’ ने भी ‘स्क्रॉल’ की महिला पत्रकार के खिलाफ लिए गए एक्शन की कड़ी निंदा की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...