1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बरेली में बुखार का प्रकोप, 24 की मौत

बरेली में बुखार का प्रकोप, 24 की मौत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बरेली में बुखार का प्रकोप, 24 की मौत

बरेली के देहात क्षेत्र में इन दिनों रहस्य में बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बुखार के बाद अचानक हो रही मौतें भी लोगों में डर पैदा कर रही हैं। स्थानीय लोग रहस्य में बुखार से ही मौतों का होना मान रहे हैं।

हालांकि सीएमओ इसे मात्र अफवाह कहकर पल्ला रहे हैं। राजस्थानी बुखार के चलते लोग अपने घरों से नहीं निकल रहे हैं। गांव की सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है ।

बता दें कि बरेली के गांव मजनपुर और तिलियापुर गांव में रहस्यमयी बुखार अपने पैर पसार चुका है। स्थानीय लोग अनजाने बुखार के डर में घर में जीने को मजबूर हो रहे हैं।

गांव के गरीब लोग घर में ही अपने बच्चों और परिजनों का इलाज करा रहे हैं। गांव के लोगो का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम को जब यह जानकारी हुई कि गांव में अनजाने बुखार का जाल फैला है तो निरीक्षण के लिए टीम जरूर आयी।

 

लेकिन कागजी कार्रवाई पूरी कर वापस लौट आई। लोगों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति भी नाराजगी व्याप्त है। अनजाने बुखार पर सीएमओ विनीत कुमार शुक्ला का कहना है कि जैसे ही बुखार की जानकारी हुई तत्काल टीम भेजी गई थी।

लेकिन अब तक बुखार की कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। यह सिर्फ एक अफवाह है। सीएमओ विनीत शुक्ला का यह भी कहना है कि जिन 24 लोगों की गांव में मौत हुई है।

उन लोगों की मौत के कारण पता कर रहे है। उसके अलावा सीएमओ ने यह भी बताया कि हमने गांव में डेंगू मलेरिया और कोरोना की जांच भी कराई थी। जो नेगेटिव आई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...