{ फर्रुखाबाद से सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }
कोरोना वायरस कोविड-19 लाॅक डाउन के दौरान फूड बैंक फर्रुखाबाद के अन्तर्गत आकांक्षा समिति के माध्यम जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती मंजू सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डाॅ राजेन्द्र पेंसिया की धर्मपत्नी श्रीमती ऊषा पेंसिया।

कायमगंज के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमित आसेरी की धर्मपत्नी श्रीमती प्रियंका आसेरी व प्रमुख समाजसेविका डाॅ रजनी सरीन ने फर्रुखाबाद के मोहल्ला घेर शामू खान, ईरानी बस्ती व कठेरिया मोहल्ला पहुंच कर झोंपड़ियों में रहने वाले गरीब व असहाय लोगों को फूड पैकेट वितरित किए गए।

गरीबों को वितरित किए गए प्रत्येक फूड पैकेट में 10 किलो आटा,2 किलो चावल, डेढ़ किलो दाल,1किलो चीनी,500 ग्राम नमक, 500 ग्राम सरसों का तेल, 200 ग्राम मसाले व 2 किलो आलू की व्यवस्था की गई है। सेनेटाइजर से हाथ साफ कराने के उपरांत छोटे-छोटे बच्चों को लंच पैकेट प्रदान भोजन कराया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती मंजू सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस के समय में घवरायें नहीं, सामाजिक दूरी बनाए रखें,अनावश्यक बाहर न निकलें।
लाॅक डाउन के दौरान आकांक्षा समिति व फूड बैंक के माध्यम से गरीबों की पूरी सहायता की जा रही है।

कोई भी गरीब व असहाय परिवार किसी भी तरह से भूखे न रहें, इसका ध्यान रखते हुए आकांक्षा समिति द्वारा बेहतर व्यवस्था की जा रही है।

आकांक्षा समिति में प्रमुख समाजसेविका डाॅ रजनी सरीन द्वारा भी काफी सहयोग किया जा रहा है।
आकांक्षा समिति द्वारा समय-समय पर गरीब व असहाय परिवारो को खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।