1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्रुखाबाद: अलीगंज के एसडीएम,सीओ,प्रभारी निरीक्षक व उनकी टीम पर व्यापारियों द्वारा की गई पुष्प वर्षा

फर्रुखाबाद: अलीगंज के एसडीएम,सीओ,प्रभारी निरीक्षक व उनकी टीम पर व्यापारियों द्वारा की गई पुष्प वर्षा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फर्रुखाबाद: अलीगंज के एसडीएम,सीओ,प्रभारी निरीक्षक व उनकी टीम पर व्यापारियों द्वारा की गई पुष्प वर्षा

{ फर्रुखाबाद से सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }

कोविड -19 लाॅक डाउन के दौरान शासन की मंशा के अनुरूप व एटा के जिलाधिकारी सुखलाल भारती के निर्देशानुसार फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र की अलीगंज तहसील के कोरोना योद्धा उपजिलाधिकारी पी एल मौर्य, पुलिस उपाधीक्षक अजय भदौरिया।

तहसीलदार राजेश कुमार व प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा द्वारा अपनी टीम के साथ नगरवासियों व क्षेत्र वासियों से लाॅक डाउन का शत-प्रतिशत पालन कराने व राजस्व कर्मचारियों द्वारा चिन्हित गरीब,असहाय व जरूरतमंद लोगों को समय-समय पर खाद्यान्न सामग्री व प्रतिदिन लंच पैकेट उपलब्ध कराकर लगातार सेवायें प्रदान की जा रही हैं।

कोरोना की जंग में अलीगंज के प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा अपनी पुलिस टीम के साथ पूरी मुस्तैदी के साथ 24 घण्टे अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं।

लाॅक डाउन के दौरान उक्त कोरोना योद्धाओं द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं की अलीगंज नगर व क्षेत्र के विभिन्न कस्बों एवं ग्रामों के लगभग सभी नेताओं, समाजसेवियों,व्यापारियों, नगर व क्षेत्र वासियों द्वारा मुक्त कण्ठ से सराहना की जा रही है।

लाॅक डाउन के दौरान कोरोना योद्धाओं की समाज सेवा को देखते हुए उनकी हौसलाअफजाई के लिए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल मिश्रा गुट सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों, व्यापारियों, नगर व क्षेत्रवासियों ने हाथ बढ़ाने शुरू कर दिए हैं।

वहीं आज अलीगंज नगर में पैदल भ्रमण कर लाॅक डाउन की स्थिति का जायजा लेने के दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल मिश्रा गुट एटा के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता।

प्रदेश मंत्री दिनेश चन्द्र गुप्ता, युवा प्रदेश मंत्री सूर्यकांत गुप्ता,प्रदीप कुमार गुप्ता,सुजीत कुमार गुप्ता बाबी साङी संसार वाले, नगर अध्यक्ष विनोद आर्य, महामंत्री राकेश स्वर्णकार।

कोषाध्यक्ष अशोक जैन, उपाध्यक्ष विष्णु चन्द्र गुप्ता,मुन्ना बाबू गुप्ता,मनोज गुप्ता पिन्टू,अनुज गुप्ता, अभिनव गुप्ता,कपिल गुप्ता,अभिनव शर्मा अन्नू, सभासद प्रियंक गुप्ता।

सभासद लाल जी गुप्ता, विवेक गुप्ता सहित तमाम पदाधिकारियों व व्यापारियों द्वारा उपजिलाधिकारी पी एल मौर्य, पुलिस उपाधीक्षक अजय भदौरिया, प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा सहित कोरोना योद्धाओं की टीम पर पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत कर उनका हौसलाअफजाई किया गया।

वहीं उपजिलाधिकारी पी एल मौर्य व पुलिस उपाधीक्षक अजय भदौरिया ने व्यापार मण्डल के सभी पदाधिकारियों, व्यापारियों, नगर व क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि लाॅक डाउन के दौरान आप लोग घरों से बाहर न निकलें।

प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी द्वारा किए गए लाॅक डाउन के दौरान आप सभी लोग घरों में रहकर स्वयं एवं अपने परिवार को स्वस्थ रखने में सहयोग प्रदान करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...