1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्रुखाबाद : स्वर्गीय बाबू राजेन्द्र सिंह की पुण्यतिथि पर परिजनों ने हवन यज्ञ कर उनकी समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

फर्रुखाबाद : स्वर्गीय बाबू राजेन्द्र सिंह की पुण्यतिथि पर परिजनों ने हवन यज्ञ कर उनकी समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फर्रुखाबाद : स्वर्गीय बाबू राजेन्द्र सिंह की पुण्यतिथि पर परिजनों ने हवन यज्ञ कर उनकी समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज विधानसभा से सन 1984 से 1989 तक विधायक रहे कुर्मी समाज के सर्वमान्य नेता व प्रमुख समाजसेवी ग्राम मंझना निवासी पूर्व विधायक

स्वर्गीय बाबू राजेन्द्र सिंह गंगवार की नौवीं पुण्यतिथि पर परिजनों, शुभचिंतकों, उनके विद्यालयों के शिक्षकों व सरनाम सिंह एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन सत्यवीर सिंह गंगवार आदि द्वारा उनकी समाधि पर पुष्प चढाकर कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 

पुण्यतिथि के अवसर पर पूर्व विधायक स्वर्गीय बाबू राजेन्द्र सिंह गंगवार के मंझना स्थित आवास पर आयोजित हवन यज्ञ के दौरान उनके सुपुत्र वरिष्ठ सपा नेता अजय गंगवार

सन्नू, अतुल गंगवार वीटू व पुत्रवधू प्रतिभा गंगवार, अलका गंगवार , विक्रम प्रताप सिंह गंगवार, यश प्रताप सिंह गंगवार, अनन्या गंगवार सहित तमाम परिजनों व शुभचिंतकों

 

ने हवन यज्ञ में आहुतियां देकर व उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए उनके द्वारा दिखाये गये ईमानदारी के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया ।

हवन यज्ञ के उपरान्त समाधि स्थल पर पहुंच कर परिजनों सहित तमाम लोगों द्वारा अश्रु पूरित नेत्रों से उनकी समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 

उक्त हवन यज्ञ विद्वान आचार्य पं- ब्रजेश शास्त्री द्वारा विधि विधान से सम्पन्न कराया गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...