1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्रुखाबाद: सांसद व विधायक ने सामुदायिक रसोई का किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद: सांसद व विधायक ने सामुदायिक रसोई का किया निरीक्षण

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फर्रुखाबाद: सांसद व विधायक ने सामुदायिक रसोई का किया निरीक्षण

{ फर्रुखाबाद से सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }

फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज नगरपालिका द्वारा शिवाला भवन स्थित गायत्री धाम परिसर में प्रारम्भ की गई सामुदायिक रसोई का फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत, कायमगंज के विधायक अमर सिंह खटिक व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमित आसेरी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सामुदायिक रसोई में गरीब व असहाय लोगों को उपलब्ध कराने हेतु तैयार किए गए भोजन को सांसद मुकेश राजपूत,विधायक अमर सिंह खटिक,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमित आसेरी व पुलिस उपाधीक्षक राजवीर सिंह गौर,अनूप मिश्रा ने स्वयं खाकर भोजन की गुणवत्ता परखी।

निरीक्षण के दौरान उत्तम गुणवत्ता पूर्ण भोजन पाये जाने एवं सेनेटाइज व विशेष साफ सफाई युक्त रसोई घर पाये जाने पर सांसद मुकेश राजपूत, विधायक अमर सिंह खटिक, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमित आसेरी व पुलिस उपाधीक्षक राजवीर सिंह गौर ने भोजन तैयार करबा रहीं नगरपालिका कायमगंज की अधिशाषी अधिकारी सीमा सिंह तोमर की मुक्त कण्ठ से सराहना की।

नगरपालिका परिषद कायमगंज द्वारा गायत्री धाम परिसर में प्रारम्भ किए गए सामुदायिक रसोई का कायमगंज के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमित आसेरी, पुलिस उपाधीक्षक राजवीर सिंह गौर, चेयरमैन सुनील चक व अधिशाषी अधिकारी सीमा सिंह तोमर द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारम्भ किया गया।

शुभारम्भ के उपरांत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमित आसेरी,पुलिस उपाधीक्षक राजवीर सिंह गौर, वरिष्ठ भाजपा नेत्री डाॅ मिथिलेश अग्रवाल, चेयरमैन सुनील चक, अधिशाषी अधिकारी सीमा सिंह तोमर , गायत्री परिवार सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र गुप्ता, नवीन रस्तोगी आदि गरीब व असहाय महिलाओं के साथ भोजन किया।

इसके उपरांत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमित आसेरी, पुलिस उपाधीक्षक राजवीर सिंह गौर, चेयरमैन सुनील चक, अधिशाषी अधिकारी सीमा सिंह तोमर।

प्रभारी निरीक्षक डॉ विनय प्रकाश राय व गायत्री परिवार सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र गुप्ता, नवीन रस्तोगी, शशांक गुप्ता लकी आदि द्वारा मलिन बस्ती में पहुंच कर वाल्मीकि समाज के लोगों को लंच पैकेट प्रदान प्रदान किए गये।

सामुदायिक रसोई में भोजन तैयार करबाने में नगरपालिका परिषद कायमगंज की अधिशाषी अधिकारीसीमा सिंह तोमर, जलकल अभियन्ता प्रशांत कुमार, कार्यालय प्रभारी रामभवन यादव, विजय सिंह,नीरज गुप्ता, गायत्री परिवार सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र गुप्ता।

शशांक गुप्ता लकी, नवीन रस्तोगी, सुधीर गुप्ता,देवदत्त शाक्य,लखपती बाबू सक्सेना सहित सभी पदाधिकारी व पालिका कर्मियों द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...