1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्रुखाबाद: विधायक ने कायमगंज, शमसाबाद व नवाबगंज ब्लाक में सफाई कर्मियों को बांटे सेनेटाइजर

फर्रुखाबाद: विधायक ने कायमगंज, शमसाबाद व नवाबगंज ब्लाक में सफाई कर्मियों को बांटे सेनेटाइजर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फर्रुखाबाद: विधायक ने कायमगंज, शमसाबाद व नवाबगंज ब्लाक में सफाई कर्मियों को बांटे सेनेटाइजर

{ फर्रुखाबाद से सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }

कोविड-19 कोरोना वायरस से बचाव हेतु फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक अमर सिंह खटिक ने अपने विधानसभा क्षेत्र के कायमगंज,शमसाबाद व नवाबगंज विकास खण्ड कार्यालय में पहुंच कर क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में तैनात सफाई सफाई कर्मियों को सेनेटाइजर व मास्क वितरित किए।

भाजपा विधायक अमर सिंह खटिक ने सबसे पहले कायमगंज विकास खण्ड कार्यालय पहुंच कर वहां पर मौजूद 130 सफाई कर्मियों को सेनेटाइजर व मास्क वितरित किए।

वितरण करने के दौरान खण्ड विकास अधिकारी श्रीप्रकाश उपाध्याय द्वारा सफाई कर्मचारियों को कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति की जानकारी हेतु आरोग्य सेतु एप डाउन लोड करबाकर ग्रामीण क्षेत्र के सभी लोगों को भी डाउन लोड करायें जाने हेतु निर्देशित कर सभी को सोशल डिस्टेन्सिंग का शत-प्रतिशत पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी श्रीप्रकाश उपाध्याय ने विधायक अमर सिंह खटिक को बताया कि कोरोना वायरस से बचाव हेतु कायमगंज विकास खण्ड के सभी 87 ग्राम पंचायतों में सेनेटाइजर व एण्टी लार्वा दवा का छिड़काव एक बार कराया जा चुका है।

सफाई कर्मियों को सेनेटाइजर व मास्क वितरित करने के दौरान विधायक अमर सिंह खटिक के साथ कायमगंज के खण्ड विकास अधिकारी श्रीप्रकाश उपाध्याय, एडीओ अरुण मिश्रा,एडीओ मयंक मोहन गौङ,एडीओ दिनेश कटियार, रवीशकुमार,लेखाकार धर्मेन्द्र कुमार,पी के दुवे, ग्राम पंचायत अधिकारी शिव सिंह प्रजापति व लेखाकार धर्मेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

इसके उपरांत विधायक अमर सिंह खटिक ने शमसाबाद विकास खण्ड व नवाबगंज विकास खण्ड कार्यालय पहुंच कर वहां पर भारी संख्या में मौजूद सफाई कर्मियों सहित ब्लाक के सभी कर्मचारियों को सेनेटाइजर व मास्क वितरित कर कोरोना वायरस से बचाव हेतु दिशा निर्देश दिये।

वितरण के दौरान तीनों विकास खण्डों में लोगों की भारी भीड़ होने के बावजूद सोशल डिस्टेन्सिंग का विशेष ध्यान रखते हुए पूरा पालन किया गया।

सेनेटाइजर व मास्क वितरित करने के दौरान विधायक अमर सिंह खटिक के साथ परियोजना निदेशक राजमणि वर्मा, शमसाबाद के पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता, ब्लाक प्रमुख अभय प्रदीप गंगवार, एडीओ पंचायत राकेश चन्द्र आदि मौजूद रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...