1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्रुखाबाद: भाजपा नेता गौरव चौहान द्वारा गरीबों को उपलब्ध कराई जा रही है खाद्यान्न सामग्री

फर्रुखाबाद: भाजपा नेता गौरव चौहान द्वारा गरीबों को उपलब्ध कराई जा रही है खाद्यान्न सामग्री

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फर्रुखाबाद: भाजपा नेता गौरव चौहान द्वारा गरीबों को उपलब्ध कराई जा रही है खाद्यान्न सामग्री

{ फर्रुखाबाद से सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }

फर्रुखाबाद जनपद के नवाबगंज कस्बा निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव सिंह चौहान कोविड-19 लाॅक डाउन के दौरान नवाबगंज,कायमगंज,नयागांव, मेरापुर व अचरा सहित विभिन्न कस्बों व ग्रामों में गरीब, असहाय व जरूरतमंद लोगों तथा क्षेत्र के विभिन्न ईंट भट्टों के मजदूरों को खाद्यान्न सामग्री व लंच पैकेट उपलब्ध कराकर राहत पहुंचाने हेतु पूरी दमदारी से जुटे हुए हैं।

कोरोना वायरस से बचाव हेतु प्रधानमन्त्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी द्वारा लागू किए गए लाॅक डाउन के उपरांत से वरिष्ठ भाजपा नेता व प्रमुख समाजसेवी गौरव सिंह चौहान अपने निजी संसाधनों से अपने कस्बा नवाबगंज सहित ग्रामीण क्षेत्र के गरीब,असहाय व जरूरतमंदों को खाद्यान्न सामग्री व लंच पैकेट उपलब्ध कराकर राहत पहुंचाने हेतु पूरी दमदारी से जुट गए थे।

प्रमुख समाजसेवी गौरव सिंह चौहान ने ग्राम नया गांव निवासी डाॅ संजीव राठौर के सहयोग से नवाबगंज स्थित अपने आवास व क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों एवं ईंट भट्टों पहुंच कर गरीब,असहाय,जरूरतमंदो व भट्टा मजदूरों को समय-समय पर लंच पैकेट व खाद्यान्न सामग्री प्रदान कर राहत पहुंचाना शुरू कर दी थी।

तभी से लेकर अभी तक वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव सिंह चौहान द्वारा प्रतिदिन गरीब,असहाय व जरूरतमंदो को खाद्यान्न सामग्री वितरित कर इस संकट की घड़ी में राहत पहुंचाई जा रही है।

वरिष्ठ भाजपा नेता व प्रमुख समाजसेवी गौरव सिंह चौहान का कहना है कि जब तक यहां पर लाॅक डाउन रहेगा तबतक मैं गरीब व असहाय लोगों को खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराकर राहत पहुंचाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा तथा गरीबों की सहायता हेतु पूरी दमदारी से जुटा रहूंगा।

समाजसेवी गौरव सिंह चौहान ने बताया कि अभी तक मैं कायमगंज में रह रहे भारी संख्या में लोहा पीटा परिवारों ,ग्राम नया गांव,मेरापुर सहित विभिन्न ग्रामों के गरीब,असहाय व जरूरत मंदों एवं क्षेत्र के तमाम भट्टा मजदूरों को समय-समय पर लंच पैकेट व खाद्यान्न सामग्री प्रदान राहत पहुंचाई जा चुकी है।

इसी क्रम प्रमुख समाजसेवी गौरव सिंह चौहान व डाॅ संजीव राठौर द्वारा नवाबगंज स्थित अपने आवास पर तमाम गरीब व जरूरतमंदो खाद्यान्न सामग्री वितरित की। गौरव सिंह चौहान ने बताया कि वितरित किए गए खाद्यान्न सामग्री के पैकेट में आटा,चावल,दाल,आलू, चीनी, नमक व सरसों के तेल आदि आवश्यक खाद्य सामग्री की व्यवस्था की गई है।

खाद्यान्न सामग्री वितरित करने के दौरान सोशल डिस्टेन्सिंग का शत-प्रतिशत पालन करने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...