अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि मन्दिर के निर्माण को लेकर पूरे देश में खुशी का माहौल दिखाई दे रहा है।
जहां एक तरफ अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा श्री राम जन्म भूमि मन्दिर का वैदिक मंत्रोंच्चारों के बीच विधि विधान से शिलान्यास किया जा रहा था वहीं जनपद फर्रुखाबाद के
कायमगंज में भी श्री राम जन्म भूमि मन्दिर के शिलान्यास को लेकर उत्साहित राम भक्तों द्वारा बङे ही उत्साह के साथ दीपावली का पर्व मनाया जा रहा था।
वही श्री राम जन्म भूमि मन्दिर के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा शिलान्यास करने के उपलक्ष्य में कायमगंज के कुण्डा स्थित सिद्ध ऐतिहासिक प्राचीन स्वर्ण सरोवर शिव मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित
विशाल एवं भव्य कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश कार्य समिति की सदस्य वरिष्ठ भाजपा नेत्री डाॅ मिथिलेश अग्रवाल, रेखा यादव, अर्चना चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, चेयरमैन सुनील चक, हिमांशु गुप्ता।
कार्यक्रम आयोजक सूरजपाल यादव, योगेन्द्र सिंह यादव पिन्टू,विजय विक्रम यादव, योगेश तिवारी,मनोज गंगवार, सुशील राजपूत सहित तमाम उत्साहित भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं व श्री राम भक्तों द्वारा मन्दिर परिसर में पौधे लगाकर व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया गया।
वहीं कार्यक्रम के दौरान उक्त भाजपा नेताओ व श्री राम भक्तों द्वारा 51 किलो लड्डू का प्रसाद वितरण किया गया।
वहीं शाम 7:30 बजे पुलगालिब स्थित नगरपालिका के पार्क मे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कायमगंज के पदाधिकारी जयकिशन गुप्ता, चेयरमैन सुनील चक, डाॅ विकास शर्मा सहित तमाम आर एस एस के पदाधिकारियों व भाजपाइयों द्वारा भारी संख्या दीप जलाकर दीपावली मनाई गई।
कार्यक्रम के दौरान आर एस एस के पदाधिकारियों व भाजपाइयों द्वारा एक दूसरे को तिलक लगाकर बधाई दी गई ।