{ फर्रुखाबाद से सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }
फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज नगरपालिका परिषद द्वारा गरीब, असहाय व जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराने हेतु कायमगंज के शिवाला भवन स्थित गायत्री धाम परिसर में चलाई जा रही सामुदायिक रसोई का जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक डाॅ अनिल कुमार मिश्र व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमित आसेरी ने औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक डाॅ अनिल कुमार मिश्र ने गरीबों को वितरित करने हेतु सामुदायिक रसोई में तैयार किए गए भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने मौके पर रसोई प्रभारी नगरपालिका परिषद के जलकल अभियन्ता प्रशांत कुमार को निर्देशित करते हुए कहा कि सामुदायिक रसोई में केवल भूखे, बेसहारा व गरीब व्यक्तियों को ही भोजन कराया जाए।
सामुदायिक रसोई में कम मिर्च, कम मसाले व कम तेल का सादा भोजन बनाया जाए। गरीब व असहाय लोगों को सामुदायिक रसोई में कुर्सी पर बैठाकर ससम्मान भोजन कराया जाए।
सामुदायिक रसोई के निरीक्षण के दौरान उत्तम गुणवत्ता पूर्ण भोजन पाये जाने एवं सेनेटाइज व विशेष साफ सफाई युक्त एवं मानक के अनुरूप रसोई घर पाये जाने पर जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक डाॅ अनिल कुमार मिश्र ने भारी प्रशन्नता व्यक्त कर भोजन तैयार करबा रहीं नगरपालिका कायमगंज की अधिशाषी अधिकारी सीमा सिंह तोमर व गायत्री परिवार सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र गुप्ता व उनकी टीम की मुक्त कण्ठ से सराहना की।
सामुदायिक रसोई का निरीक्षण करने के उपरांत जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक डाॅ अनिल कुमार मिश्र द्वारा प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के आव्हान व कायमगंज के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमित आसेरी की प्रेरणा से गायत्री परिवार सेवा समिति द्वारा प्रारम्भ किए गए कोरोना आपदा राहत वितरण महायज्ञ का शुभारम्भ किया गया।
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक डाॅ अनिल कुमार मिश्र ने कोरोना आपदा राहत वितरण महायज्ञ के शुभारम्भ हेतु की गई विशेष पहल के लिए कायमगंज के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमित आसेरी व गायत्री परिवार सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र गुप्ता की जमकर तारीफ की।
महायज्ञ के शुभारम्भ के दौरान गायत्री धाम परिसर स्थित सभागार में भारी संख्या में मौजूद कोरोना आपदा राहत सामग्री वितरण महायज्ञ के वालन्टियर्स के साथ बैठक कर जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने उन्हें दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सामुदायिक रसोई में केवल भूखे लोगों को ही भोजन कराया जाए।
कोरोना वायरस महामारी के दृष्टिगत सोशल डिस्टेन्सिंग का पूर्णतः पालन कर अधिक से अधिक लोगों को सोशल डिस्टेन्सिंग का शत-प्रतिशत पालन करने हेतु जागरूक किया जाए
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि आपस मैं 1-1 मीटर की दूरी बनाए रखें तथा बाजार में दवा व सामान लेते समय एवं बैंक जाने पर भी एक मीटर की दूरी बनाकर ही खङे हों।
अपने मुंह को काॅटन के रूमाल , गमछा एवं मास्क से ढकें ताकि ड्राप लेट्स एक दूसरे तक न पहुंचे।
सोशल डिस्टेन्सिंग को अपनी आदत बनायें तथा जीवन में उसका पूर्णतः पालन अवश्य करें।
जनसामान्य को सोशल डिस्टेन्सिंग की महत्ता के प्रति जागरूक करें ।
सभी लोग अपने घरों में रहकर लाॅक डाउन को अपनाये, बार-बार साबुन से हाथ धोते रहें एवं व्यक्तिगत स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखें।
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक डाॅ अनिल कुमार मिश्र ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि लाॅक डाउन एवं सोशल डिस्टेन्सिंग का शत-प्रतिशत पालन कर कोरोना वायरस से निपटने में जिला प्रशासन का सहयोग करें।
इस अवसर पर जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक डाॅ अनिल कुमार मिश्र, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमित आसेरी, पुलिस उपाधीक्षक राजवीर सिंह गौर, प्रभारी निरीक्षक डॉ विनय प्रकाश राय, पीआरओ रामबाबू सिंह, स्टेनो नीरज कुमार, सुरजीत कुमार, चेयरमैन सुनील चक,गायत्री परिवार सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र गुप्ता,नवीन रस्तोगी, शशांक गुप्ता लकी।
सुधीर गुप्ता, कृष्ण कुमार अग्रवाल गुड्डू शुभ प्रयास संस्था के अध्यक्ष मुकेश दुवे, सामुदायिक रसोई के प्रभारी नगरपालिका परिषद के जलकल अभियन्ता प्रशांत कुमार, कार्यालय प्रभारी रामभवन यादव,जितेन्द्र कुमार, स्वास्थ्य एवं कर लिपिक विजय सिंह, नीरज गुप्ता, संजय कुमार, अतुल तिवारी, रंजीत सिंह, रामौतार आदि मौजूद रहे।