{ फर्रुखाबाद से सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }
फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डाॅ राजेन्द्र पेंसिया व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ चन्द्र शेखर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतेहगढ का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतेहगढ में कोरोना वायरस महामारी के दृष्टिगत 30 बैड का स्पेशलिटी क्वाँरेटाइन सेन्टर बनाया जाएगा।

जायजा लेने के दौरान जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने स्पेशलिटी क्वाँरेटाइन प्रोटोकॉल के तहत सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराने के साथ में मौजूद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ चन्द्र शेखर को निर्देश दिये।
इसके उपरांत विकास भवन के सभागार में नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में आयोजित कोरोना वाॅरियर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने दिशा निर्देश देते हुए कहा कि ब्लाकवार 50-50 ऐसे कोरोना वाॅरियर्स तैयार किए जाए जो ग्रामीण क्षेत्रों में एक कमिटमेन्ट के साथ कार्य करें।

कोरोना वाॅरियर्स ग्रामीण स्तर पर लाॅक डाउन एवं सोशल डिस्टेन्सिंग का शत-प्रतिशत अनुपालन कराये।ग्रामीण स्तर पर कालाबाजारी व घटतौली की सूचना से अवगत करायें।ग्राम में किसी नये व्यक्ति के आने की सूचना मिलने पर उसे ग्राम में एन्ट्री न दी जाए तथा तत्काल ही उस व्यक्ति को क्वारेंटाइन किया जाए।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने कान्फ्रेंस के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य कर रहे कोरोना वाॅरियर्स से बात कर लाॅक डाउन का जायजा लिया तथा सभी वाॅरियर्स से परिचय प्राप्त किया तथा कहा कि भविष्य में इसी प्रकार से कार्य करके लोगों को जागरूक करते रहें। जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने को वाॅरियर्स को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डाॅ राजेन्द्र पेंसिया ने टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह कोरोना योद्धा के रूप में अपना योगदान दे रहे हैं।उन्होंने कोरोना पर अपनी स्वरचित एक कविता भी पढी। जिला युवा समन्वयक लोकेश कुमार तेवतिया ने सभी को प्रशिक्षित किया तथा जूम एप के बारे जानकारी दी।
जिला परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल ने बताया कि सभी कोरोना वाॅरियर्स को ध्यान रखना है कि कोई भी व्यक्ति बाहर से न आये। किसी भी व्यक्ति को खांसी, बुखार, सांस लेने में परेशानी हो तो तत्काल चेकअप करायें। मास्क लगायें तथा घर से बाहर न निकले।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डाॅ राजेन्द्र पेंसिया,जिला युवा समन्वयक लोकेश कुमार तेवतिया,जिला परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल आदि मौजूद रहे।