1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी की पत्नी ने घर-घर मास्क बनाओ कार्यक्रम का किया उद्घाटन

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी की पत्नी ने घर-घर मास्क बनाओ कार्यक्रम का किया उद्घाटन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी की पत्नी ने घर-घर मास्क बनाओ कार्यक्रम का किया उद्घाटन

{ फर्रुखाबाद से सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }

फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह की धर्मपत्नी व आकांक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह द्वारा घर-घर मास्क बनाओ कार्यक्रम का फीता काट कर शुभारम्भ किया गया।

कार्यक्रम के शुभारम्भ के उपरांत आकांक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम जनपद के प्रत्येक घर तक मास्क पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह की धर्मपत्नी आकांक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह द्वारा सभी सदस्यों को कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु मास्क का प्रयोग करने व सोशल डिस्टेन्सिंग का शत-प्रतिशत पालन करने हेतु जागरूक किया गया।

आकांक्षा समिति की उपाध्यक्ष मुख्य विकास अधिकारी डाॅ राजेन्द्र पेंसिया की धर्मपत्नी डाॅ ऊषा सैनी पेंसिया ने जनपद में चल रहे फूड बैंक के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि फूड बैंक के माध्यम से जनपद के गरीब व असहाय परिवारो को नियमित रूप से फूड पैकेट पहुंचाये जा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान जिला विकास अधिकारी दुर्गा दत्त शुक्ला की धर्मपत्नी आशा शुक्ला ने जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों में निशुल्क वितरण किए जा रहे मास्क के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जनपद की 600 ग्राम पंचायतों में 300 ग्रुप की महिलाओं द्वारा मास्क बनाये जा रहे हैं।उक्त महिलाओं द्वारा अभी तक 5 हजार से अधिक मास्क बनाये जा चुके हैं।

कार्यक्रम के दौरान बढपुर की खण्ड विकास अधिकारी भावना यादव द्वारा सभी सदस्यों को मास्क एवं सेनेटाइजर का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।
घर पर मास्क बनाओ कार्यक्रम के शुभारम्भ के उपरांत विकास भवन सभागार में सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए आकांक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

घर-घर मास्क बनाओ कार्यक्रम के शुभारम्भ के दौरान आकांक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, सदस्य डाॅ रजनी सरीन, कायमगंज के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमित आसेरी की धर्मपत्नी प्रियंका आसेरी, उपजिलाधिकारी सदर अनिल कुमार की धर्मपत्नी प्रतिभा, दीपिका त्रिपाठी सहित कई अधिकारियों की पत्नी आकांक्षा समिति की सदस्य आदि मौजूद रहीं।


इसके उपरांत मुख्य विकास अधिकारी डाॅ राजेन्द्र पेंसिया द्वारा यज्ञ चिकित्सा द्वारा विकास भवन के द्वार पर अग्निहोत्र यज्ञ सम्पन्न कराया गया।

बैठक के दौरान सभी सदस्यों द्वारा आकांक्षा समिति के संचालन हेतु विभिन्न सुझाव दिए गये।
आकांक्षा समिति के सभी सदस्यों द्वारा दस – दस हजार रुपये की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराई गई।

अग्निहोत्र यज्ञ के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डाॅ राजेन्द्र पेंसिया, जिला विकास अधिकारी दुर्गा दत्त शुक्ला,परियोजना निदेशक निदेशक राजमणि वर्मा सहित तमाम अधिकारियों द्वारा हवन यज्ञ में आहुतियां दी गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...