{ फर्रुखाबाद से सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }
कोरोना वायरस से बचाव हेतु हेतु किए गए कोविड-19 लाॅक डाउन के दौरान सरकारी विद्यालयों में बने क्वाँरेटाइन सेन्टर में ठहरे बाहर से आए व्यक्तियों का फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक डाॅ अनिल कुमार मिश्र ने स्वयं मौके पर पहुंच कर बङी ही आत्मीयता से उनके स्वास्थ्य के बारे मे जानकारी ली।

जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने विद्यालयों में मौजूद सभी लोगों आश्वासन देते हुए कहा कि आप लोग घवरायें नहीं, धैर्य बनाये रखें। क्वाँरेटाइन प्रोटोकॉल का पालन कराने हेतु विद्यालय में रखा गया है।जिससे आपका परिवार सुरक्षित रहे।

सरकार के निर्देशानुसार विद्यालयों में रह रहे सभी लोगों के खान-पान का पूरा ख्याल रखा जाएगा।
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने सभी ग्राम प्रधानों को विद्यालयों में रह रहे लोगों को दोनों टाइम गुणवत्ता पूर्ण भोजन कराने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने सभी ग्राम प्रधानों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि अभी बाहर से लौटे ऐसे व्यक्ति जो कि ग्राम में घूम रहे हैं,उन्हें तत्काल समझाकर क्वाँरेटाइन प्रोटोकॉल के अन्तर्गत विद्यालय मेंबने क्वाँरेटाइन सेन्टर में रखा जाये।
अन्यथा की दशा में सम्बन्धित के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई जाए। बाहर से लौटने के पश्चात क्वाँरेटाइन का समय 14 दिन पूर्ण हो जाने के पश्चात घर जाने की अनुमति दी जाए।

इसके उपरांत जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक डाॅ अनिल कुमार मिश्र ने लाॅक डाउन कोविड-19 के समय ग्राम महरूपुर सहजू, कीरतपुर,अमेठी कोहना व सिरमौरा में पहुंच कर सरकारी विद्यालयों में क्वाँरेटाइन किए जा रहे व्यक्तियों के लिए खोलीं गई कम्युनिटी किचिन का निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान सभी विद्यालयों में कम्युनिटी किचिन विधिवत चलते हुए पाये गये।

सरकार के निर्देशानुसार कम्युनिटी किचिन के माध्यम से क्वाँरेटाइन किए जा रहे व्यक्तियों को दिन में दो टाइम भोजन कराया जा रहा है, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने ग्राम प्रधानों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

सत्यापन के दौरान बताई गई संख्या के अनुसार उक्त विद्यालयों में क्वाँरेटाइन किए जा रहे सभी व्यक्ति व महिलाओं के उपस्थित मिलने पर जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक डाॅ अनिल कुमार मिश्र ने संतोष व्यक्त किया।