फर्रुखाबाद- जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने फतेहगढ के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 25 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिलें वितरित की। ट्राईसाइकिल पाकर सभी दिव्यांगजनों के चेहरे खुशी से खिल गये।

आपको बता दें कि सहायक उपकरण योजनान्तर्गत जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा 17 पुरुष एवं 8 महिला दिव्यांगजनों सहित कुल 25 लाभार्थियों को जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह द्वारा ट्राईसाइकिलें प्रदान कर लाभान्वित किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह के साथ जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी आदि मौजूद रहे।