1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने सामुदायिक रसोई का किया औचक निरीक्षण

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने सामुदायिक रसोई का किया औचक निरीक्षण

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने सामुदायिक रसोई का किया औचक निरीक्षण

{ फर्रुखाबाद से सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }

फर्रुखाबाद जनपद के कमालगंज नगरपंचायत द्वारा गरीब, असहाय व जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराने हेतु चलाई जा रही सामुदायिक रसोई का जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक डाॅ अनिल कुमार मिश्र ने औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक डाॅ अनिल कुमार मिश्र ने गरीब व असहाय लोगों को उपलब्ध कराने हेतु सामुदायिक रसोई में तैयार किए गए भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया।

जायजा लेने के दौरान गुणवत्ता पूर्ण भोजन पाये जाने एवं सेनेटाइज व विशेष साफ सफाई युक्त रसोई घर पाये जाने पर जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने प्रशन्नता व्यक्त कर अधिशाषी अधिकारी व उनकी टीम की मुक्त कण्ठ से सराहना की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने वहां पर मौजूद रसोई प्रभारी को निर्देश देते हुए कहा कि सामुदायिक रसोई में केवल भूखे, बेसहारा व गरीब व्यक्तियों को ही भोजन कराया जाए। भोजन बनाने वाले व्यक्ति भी स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें तथा सामुदायिक रसोई में कम मिर्च मसाला का सादा भोजन बनाया जाए।

जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी गरीब एवं बेसहारा व्यक्ति भोजन से बंचित न रहे तथा गरीब,असहाय व जरूरतमंद लोगों को सामुदायिक रसोई में कुर्सी पर बैठाकर ससम्मान भोजन कराया जाए।

इसके उपरांत जिलाधिकारीमानवेन्द्रसिंह व पुलिस अधीक्षक डाॅ अनिल कुमार मिश्र ने फतेहगढ, बढपुर व फर्रुखाबाद की छोटी-छोटी गलियों एवं खुदागंज का भ्रमण कर लाॅक डाउन का जायजा लिया।

जायजा लेने के दौरान जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि जनसामान्य बैंक जाते समय या दुकान से सामान या दवा लेते समय लाइन में खङे होने की आदत डालें तथा सोशल डिस्टेन्सिंग का पूर्णतः पालन किया जाए।

लाॅक डाउन एवं सोशल डिस्टेन्सिंग का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध दण्डात्मक विधिक कार्यवाही की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक डाॅ अनिल कुमार मिश्र के साथ स्टेनो नीरज कुमार, सुजीत कुमार, पीआरओ रामबाबू सिंह व नगरपंचायत के अधिशाषी अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...