{ सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }
कोविड-19 लाॅक डाउन के दौरान गरीब,असहाय व जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराने हेतु फर्रुखाबाद जनपद की नगरपालिका कायमगंज द्वारा कार्यालय परिसर स्थित पुस्तकालय भवन में जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह के निर्देश पर आज से पुनः सामुदायिक रसोई को शुरू कर दिया गया है।
नगरपालिका परिषद कायमगंज द्वारा पुस्तकालय भवन में शुरू की गई सामुदायिक रसोई का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमित आसेरी, चेयरमैन सुनील चक व अधिशाषी अधिकारी सीमा सिंह तोमर द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारम्भ किया गया।
शुभारम्भ के उपरांत सामुदायिक रसोई में गरीब व असहाय लोगों को विशेष स्वच्छता युक्त मेज कुर्सी पर बैठाकर एवं उनके साथ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमित आसेरी, चेयरमैन सुनील चक व अधिशाषी अधिकारी सीमा सिंह तोमर ने स्वयं ही खाना खाकर बङी ही आत्मीयता से उन्हें भोजन करबाया ।
लाॅक डाउन होने के उपरान्त शासन की मंशा के अनुरूप व जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार गरीब,असहाय व जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराने हेतु नगरपालिका कायमगंज की अधिशाषी अधिकारी सीमा सिंह तोमर द्वारा विगत 6 अप्रैल से नगरपालिका कार्यालय परिसर व शिवाला भवन स्थित गायत्री धाम परिसर में सामुदायिक रसोई का शुभारम्भ करबा दिया गया था।
गायत्री धाम परिसर में नगरपालिका द्वारा चलाई जा सामुदायिक रसोई में ही भोजन की पर्याप्त व्यवस्था हो जाने पर नगरपालिका कार्यालय में चालू की गई सामुदायिक रसोई को बन्द कर दिया गया था।
गायत्री धाम परिसर में नगरपालिका द्वारा चलाई जा रही सामुदायिक रसोई में विगत 6 अप्रैल से लगातार गरीब व असहाय लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा था।
विगत दिवस फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक डाॅ अनिल कुमार मिश्र द्वारा गायत्री धाम परिसर में नगरपालिका द्वारा चलाई जा रही सामुदायिक रसोई का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सामुदायिक रसोई में भोजन कर रहे गरीबों से जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक डाॅ अनिल कुमार मिश्र द्वारा जानकारी करने पर किसी भी गरीब द्वारा यह नहीँ बताया गया कि उक्त भोजन उन्हें नगरपालिका द्वारा उपलब्ध करबाया जा रहा है।
जिस पर जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने मौके पर मौजूद अधिशाषी अधिकारी सीमा सिंह तोमर को तत्काल ही गायत्री धाम परिसर में सामुदायिक रसोई बन्द कर नगरपालिका कार्यालय परिसर में ही सामुदायिक रसोई चलबाने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह द्वारा दिए गए निर्देश पर अधिशाषी अधिकारी सीमा सिंह तोमर ने तत्काल ही गायत्री गायत्री धाम परिसर में चल रही सामुदायिक रसोई को बन्द करबा कर नगरपालिका कार्यालय परिसर स्थित पुस्तकालय भवन में सामुदायिक रसोई को चालू करबा दिया है।
गायत्री धाम परिसर में चल रही सामुदायिक रसोई में गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं द्वारा ही गरीबों को भोजन उपलब्ध कराया जाता था।जबकि सामुदायिक रसोई के खर्चे का भुगतान नगरपालिका द्वारा किया जा रहा था।

इसी को देखते हुए जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने सरकारी खर्चे से चल रही सामुदायिक रसोई को तत्काल ही नगरपालिका कार्यालय परिसर में ही चलबाने का अधिशाषी अधिकारी सीमा सिंह तोमर को निर्देश दिये जाने पर गायत्री धाम परिसर में चल रही सामुदायिक रसोई को बन्द करबाकर नगरपालिका के पुस्तकालय भवन में चालू करबा दी गई है।
नगरपालिका के पुस्तकालय भवन में शुरू की गई सामुदायिक रसोई के प्रथम दिवस सुबह 150 व शाम को लगभग 170 गरीबों व बेसहारा लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया।सामुदायिक रसोई में भोजन करबाने के दौरान सोशल डिस्टेन्सिंग का पूरा ध्यान रखा गया है।
सामुदायिक रसोई के शुभारम्भ के अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमित आसेरी आईएएस, चेयरमैन सुनील चक, अधिशाषी अधिकारी सीमा सिंह तोमर, रसोई प्रभारी जलकल अभियन्ता प्रशांत कुमार, प्रधान लिपिक रामभवन यादव,स्वास्थ्य एवं कर लिपिक विजय सिंह,नीरज गुप्ता,अतुल तिवारी,जितेन्द्र सिंह,संजय कुमार,रंजीत सिंह, रामौतार,विजेन्द्र सिंह सहित सभी पालिका कर्मी मौजूद रहे।